spot_img

IED ब्लास्ट की चपेट में आकर DRG का जवान जख्मी:डिफ्यूज करने के दौरान हुआ धमाका, नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई IED की चपेट में आने से DRG का एक जवान घायल हो गया है। जवान के हाथ, पैर समेत चेहरे और शरीर के अन्य अंगों में चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि, इलाके में पहले नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जब फायरिंग रुकी तो सर्चिंग की जा रही थी। जवानों ने IED बरामद की। डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से जवान जख्मी हो गया। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि तुंगाली के जंगल में नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना पर DRG जवानों को सोमवार को सर्चिंग के लिए निकाला गया था। बताया जा रहा है कि, जवान जब इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने फायर खोल दिया। जवान और माओवादियों के बीच कुछ देर तक मुठभेड़ हुई। हालांकि घने जंगल का सहारा लेकर नक्सली मौके से भाग निकले। फायरिंग रुकने के बाद DRG के जवानों ने इलाके की सर्चिंग की।

BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने मौके से नक्सलियों की लगाई एक IED को बरामद किया। BDS की टीम जब IED को डिफ्यूज कर रही थी उस बीच जोर का धमाका हो गया। इस दौरान ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान शंकर पारेट घायल हो गया। जिसके बाद साथी जवानों ने घायल को मौके से निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। बीजापुर के SP आंजनेय वार्ष्णेय ने बताया कि, जवान की स्थित अभी ठीक है।

नक्सलियों का चल रहा TCOC

बस्तर में नक्सलियों का TCOC चल रहा है। नक्सली TCOC के दौरान अक्सर कई बड़ी घटाओं को अंजाम देते हैं। नक्सलियों के इस TCOC को देखते हुए। फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भी निकाला जा रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -