कोरबा . कोरबा जिले का भाजपा नेता डॉक्टर राजीव सिंह को राज्य नेतृत्व ने रायपुर संभाग में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें संगठन का सह प्रभारी बनाया गया है। कोरबा के सीएसईबी चौराहे पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर राजीव सिंह का स्वागत किया और उच्च नेतृत्व का आभार जताया।

कोरबा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह यह जिम्मेदारी ठीक ऐसे समय दी गई, जब प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को 2 साल पूरे हुए हैं। भाजपा ने विभिन्न संभागों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं ताकि वहां पर संगठन का कामकाज और बेहतर तरीके से संचालित को। डेंटल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ राजीव को रायपुर संभाग में संभाग का सह प्रभारी नियुक्त करने के साथ बड़ा संदेश देने का काम किया गया है। कोरबा के सीएसईबी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने आतिश भांजे के साथ माला पहनकर उनका स्वागत किया। डॉ राजीव ने मीडिया से कहा एक छोटे से कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी देने का काम केवल भाजपा में ही संभव है। उनके विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जाएगी।
कोरबा जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि भाजपा नेतृत्व हमेशा सभी के कामकाज को देखता है। डॉ राजीव को संगठन में बड़ा दायित्व देने से हमारे कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है। रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ राजीव सिंह का स्वागत करने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




