कांग्रेस हाई कमान ने सक्ति से विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बना दिया है। गौरतलाप है कि पिछले दिनों कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कांग्रेस हाई कमान को नेता प्रतिपक्ष चुने के लिए अधिकृत किया गया था। इसी अधिकार के तहत मल्लिकार्जुन खड़गे ने डॉक्टर चरण दास महंत को नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए हरी झंडी दे दी। मृदुभाषी और अनुभवी राजनेता डॉक्टर चरण दास महंत के मनोनयन से उनके शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है



