Home KORBA किसी भी व्यक्ति को अपना खाता ना दे किराए पर वरना पुलिस...

किसी भी व्यक्ति को अपना खाता ना दे किराए पर वरना पुलिस करेगी कार्रवाई: कोरबा SP

0
57

कोरबा: किसी भी व्यक्ति को अपना खाता, एटीएम और चेक बुक किराए पर ना दे, उक्त कथन है कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी का ।दरअसल महादेव सट्टा एप जांच की आज कोरबा तक पहुंची। इस दौरान ऐसे तथ्य सामने आए जिनमें व्यक्तियों की भूमिका तो नहीं थी लेकिन उनके खातों का प्रयोग पैसों के लेनदेन के लिए किया गया था । इसलिए कोरबा एसपी ने जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को अपना खाता, एटीएम और चेक बुक किराए पर ना दे । अन्यथा इस तरह के मामलों में संलिप्तता जाने पर अब कठोर कार्रवाई की जाएगी।