Home Uncategorized राम की पैड़ी से लेकर हरकी पैड़ी तक मन रही दिवाली, हजारों...

राम की पैड़ी से लेकर हरकी पैड़ी तक मन रही दिवाली, हजारों दीयों से जगमग घाट

0
50

acn18.com अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।

जनकपुर में भी मनाया जा रहा दीपोत्सव

नेपाल के जनकपुर में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ‘दीपोत्सव’ मनाया जा रहा है। जनकपुर रंगबिरंगी रोशनी और सैकड़ों दीयों से जगमगा उठा है।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मैं अभी भी भावुक हूं

प्राण प्रतिष्ठा के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले, मैं अभी भी भावुक हूं। आज मेरी स्थिति गुरु वशिष्ठ के जैसी है जब भगवान राम वनवास के बाद लौटे थे।

हनुमान गढ़ी पर भी जलाए गए दीये

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में मिट्टी के दीपक जलाकर खुशी मनाई।