Home KORBA बिलासपुर में तलाक-तलाक-तलाक : फैमिली कोर्ट परिसर में पहले धमकाया और कर...

बिलासपुर में तलाक-तलाक-तलाक : फैमिली कोर्ट परिसर में पहले धमकाया और कर दिया रिश्ता खत्म, पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

0
4

बिलासपुर के फैमिली कोर्ट परिसर के सामने पति ने अपनी पत्नी को तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है। जहां फैमिली कोर्ट परिसर के सामने पति ने अपनी पत्नी को तीन बार ‘तलाक’ बोलकर रिश्ता खत्म कर दिया। इसके साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला अधिनियम, तीन तलाक कानून और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुस्लिम युवती की 2 साल पहले शहर के युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष और पति द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा, जिससे तंग आकर वह अपने मायके लौट आई। मायके में रहते हुए पीड़िता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था, जिसकी जांच जारी है। इसके साथ ही महिला ने अपने गुजारे के लिए भरण-पोषण की मांग करते हुए अदालत की शरण ली थी।

फैमिली कोर्ट में की गाली- गलौज

फैमिली कोर्ट में न्यायालय में मामले की पेशी के लिए पीड़िता अपने परिजनों के साथ पहुंची थी। सुनवाई के दौरान पीड़ित महिला किसी जरूरी दस्तावेज की फोटोकॉपी कराने के लिए कोर्ट परिसर से बाहर सड़क पर आई थी। इसी दौरान आरोपी पति ने उसे रास्ते में रोक लिया। पति ने महिला पर उसका परिवार और जिंदगी तबाह करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी।

पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज

पति ने आवेश में आकर पत्नी से कहा कि, अब मुझे अपना चेहरा कभी मत दिखाना और फिर तीन बार ‘तलाक- तलाक- तलाक’ बोल दिया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया। पुलिस फरार आरोपी पति की तलाश कर रही है।