Home KORBA अटल आवास के मकान को लेकर फिर हुआ विवाद : जमानत पर...

अटल आवास के मकान को लेकर फिर हुआ विवाद : जमानत पर छूटकर आई किराएदार ने मकान पर फिर किया कब्जा,मकान मालिक पहुंचा पुलिस के पास

0
112

acn18.com कोरबा / कोरबा में मानिकपुर चौकी अंतर्गत शारदा विहार अटल आवास के एक मकान को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। किराए में रह रही मंजीत कौर नामक महिला मकान को अपना बता रही है,इस बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था,जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत में छूटकर आने के बाद महिला एक बार फिर से मकान में अपना दावा करते हुए मकान के भीतर मौजूद सामान को बाहर फेंक दिया है।

WhatsApp Image 2024 06 18 at 10.30.53


कोरबा के शारदा विहार में मौजूद अटल आवस विवाद का अखाड़ा बन गया है। यहां आए दिन किसी न किसी बात को लेकर हंगामा होता रहता है। ताजा मामला एक मकान पर कब्जे को लेकर है जहां किराएदार के कारण मकान मालिक काफी परेशान है। किराएदार मकान खाली करने को तैयार नहीं है,जिससे मकान मालिक की परेशान बढ़ गई है। मंजीत कौर नामक महिला मकान में रहा करती थी। मकान खाली करने की बात पर उसके द्वारा विवाद और हंगामा किया गया,जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिय। इस बीच मकान मालिक ने उसमें सामान रख ताला लगा दिया। जमानत में बाहर आने के बाद मंजीत कौर फिर मौके पर पहुंचे और ताला तोड़कर घर के भीतर मौजूद सामान को बाहर फेंक दिया,और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। परेशान मकान मालिक एक बार फिर से अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुचंा है।

vlcsnap 2024 06 18 11h45m42s595

मकान मालिक चाहता है,कि उसे अपने घर पूर्ण रुप से कब्जा दिलवा दिया जाए ताकी वह चैन से रह सके। फिलहाल देखने वाली बात होगी,कि मकान का मालिकाना हक किसे मिलता है।