कोरबा. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के दीपिका विस्तार क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचकर तीन गांव के भूविस्थापित ने प्रदर्शन किया। प्रभा सिंह कंवर और तनवीर अहमद ने विस्थापित वर्ग का नेतृत्व किया। विस्थापित सहित नेताओं ने बताया कि उनकी जमीन कई वर्ष पहले अर्जित कर ली गई और अब तक मुआवजा से लेकर रोजगार और बसाहट राशि का भुगतान नहीं किया गया। इन लोगों ने स्थानीय प्रबंधन को सीएमडी के नाम पर ज्ञापन भी दिया है।




