spot_img

सदन में विनियोग बजट पर हुई चर्चा,डॉ.महंत ने सरकार पर लगाए जानकारी छुपाने का आरोप,सरकार पर कर्ज बढ़ने की कही बात.video

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ विधानसभा में विनियोग बजट पर विस्तार से चर्चा हुई।चर्चा के बाद विपक्ष के नेता डॉ.चरणदास महंत ने बजट की सत्यता पर सवाल उठाते हुए इसे झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा,कि बजट में ऐसे कई मुद्दे हैं जिसे वित्त मंत्री छुपा रहे है। झूठ का सहारा लेकर आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरकार का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा है,जिसका बुरा प्रभाव क्षेत्र की जनता पर पड़ रहा है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्रवाई जारी है। सरकार ने विनियोग बजट पेश किया जिस पर पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने खूब चर्चा की। चर्चा के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विपक्ष के नेता डॉ.चरणदास महंत ने कहा,कि विनियोग बजट में कई सारी बातों को छुपाया गया है। इसमें ऐसी कई बातें है,जो पूरी तरह से झूठ है। उन्होंने कहा,कि डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में प्रदेश पर 14 हजार करोड़ का ऋण था,जिसके बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो 43 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया। इस लिहाज से ऋण बढ़कर 84 हजार करोड़ हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 34 हजार करोड़ रुपयों का ऋण लिया गया और आने वाले समय में उनके द्वारा 28 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज और लेने की तैयारी है। इस लिहाज से प्रदेश पर 1 लाख 46 हजार करोड़ का ऋण हो गया है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ की प्रत्येक जनता पर 48 हजार 667 रुपये का ऋण है।

विपक्ष के नेता डॉ.चरणदास महंत के कथन पर अपनी बात रखते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा,कि बजट सत्र के दौरान सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होने के बाद। सभी प्रश्नों का जवाब देने के बाद डॉ.महंत क्या सोचाकर यह बात कह रहे हैं यह समझ से परे है। सरकार ने जितना कर्ज लिया है और जितना कर्ज ले रही है उससे अधिक विकास होगा और आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

डॉ.महंत ने सदन में प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध व पलायन की जानकारी नहीं देने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा,कि जशपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों से महिलाओं का पलायन हो रहा है उसकी जानकारी भी सरकार ने नहीं दी है,जबकि प्रदेश में हमेशा से ही इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं,जिसकी जानकारी सरकार क्यों छुपा रही है यह समझ से परे है।

विनियोेग बजट के दौरान सदन में और भी कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसे लेकर पक्ष और विपक्ष ने अपनी बात रखी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा के मौसम में हुआ परिवर्तन, बारिश के साथ बरसे ओले. Video

Acn18. Com.देश के उत्तर भारत के मौसम में हुए परिवर्तन का व्यापक असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला,...

More Articles Like This

- Advertisement -