Home Uncategorized कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुधार पानी निकासी जैसी समस्या के समाधान के...

कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुधार पानी निकासी जैसी समस्या के समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा

0
247

कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुधार पानी निकासी जैसी समस्या के समाधान के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपाIMG 20250620 WA0125 गया।कुसमुंडा थाना चौक से लेकर इमली छापर चौक तक सड़क बदहाल स्थिति में है ।थाना चौक रोड पर बड़े-बड़े राड निकल गए हैं जिससे बड़ी दुर्घटना होने का डर बना रहता है। वही इमली छापर चौक पर पानी भरा रहता है ।पानी निकलने का कोई मार्ग नहीं है जिससे आने जाने वालों को बहुत दिक्कत होती है ।इसे देखते हुए कुसमुंडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुसमुंडा महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द निर्माण की मांग की गई है

निर्माण कार्य नहीं होने की दशा में 15 दिन बाद हड़ताल करने की चेतावनी दी गई है। महाप्रबंधक ने तुरंत निर्माण कार्य कराने की बात कही है।इस अवसर पर विकेश झा राजेश पटेल गुरदीप सिंह रितेश सिंह रामेश्वर सोनी कन्हैया यादव सुखदीप सिंह सुनीता पाटले हेमा शर्मा अभिलाष यादव कमलेश प्रधान आदि उपस्थित थे