Home छत्तीसगढ़ हसदेव अरण्य में पर्यावरण क्षरण पर लोकसभा में हुई चर्चा, वन विभाग...

हसदेव अरण्य में पर्यावरण क्षरण पर लोकसभा में हुई चर्चा, वन विभाग ने 50 लाख से अधिक वृक्षारोपण की दी जानकारी

0
121

रायपुर. छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में पर्यावरण क्षरण के संबंध में लोकसभा प्रश्न के उत्तर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिरीक्षक (वन्यजीव प्रभाग) को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है. जिसमें साल 2023 तक, परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान में खनन के लिए प्रतिपूरक उपायों के रूप में, वनीकरण, खदान सुधार और स्थानांतरण प्रयासों के लिए कुल 53,40,586 पेड़ लगाए गए हैं. इन नए लगाए गए पेड़ों में से लगभग 40,97,395 जीवित पेड़ हैं. वहीं खनन के लिए 94,460 पेड़ों का विदोहन किया गया है.