Home KORBA एक जैसा काम करने पर भी वेतन के मामले में भेदभाव.चोटिया टोल...

एक जैसा काम करने पर भी वेतन के मामले में भेदभाव.चोटिया टोल प्लाजा के कर्मचारी ने किया प्रदर्शन…वीडियो

0
107

कोरबा . नेशनल हाईवे 130 के कोरबा जिले में चोटिया स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने भेदभाव का आरोप लगाकर को सांकेतिक प्रदर्शन किया। वे अन्य कर्मचारी के जितना वेतन चाहते हैं । प्रबंधन ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के उच्च अधिकारियों से मिलकर बीच का रास्ता निकालने के लिए 2 दिन का समय मांगा है।

कोरबा अंबिकापुर मार्ग पर चोटिया में संचालित हो रहे टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बाहरी कर्मचारियों को अधिक सेलरी दी जा रही वही लोकल कर्मचारियों को कम सेलरी दिया जा रहा है। टोल प्रबंधक द्वारा ओवर लोड वाहनों से अवैध राशि वसूल करवाई जाती है। सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौके पर मौजूद रहे जिन्होंने सीधे तौर पर इसे दुर्व्यवहार बताया है। टोल प्लाजा में काम करने वाले दो कर्मचारियों ललिता सिंह व अमित कुजूर ने बताया कि एंबुलेंस से लेकर पुलिस गाड़ियों से भी वसूली करने का दबाव हम पर बनाया जाता है। दूसरे कर्मचारियों की तुलना में हमारा वेतन कम है जो हमें मंजूर नहीं है। सरपंच लाल बहादुर तंवर ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों को काफी कम वेतन देने के साथ उनसे भेदभाव किया जा रहा है।

मामले की जानकारी होने पर जनपद सदस्य माधुरी सिंह यहां पहुंची। उन्होंने बताया कि स्थानीय कर्मचारियों ने हमें पहले इस बारे में जानकारी नहीं दी। निश्चित रूप से मुद्दा न्यायोचित है और इस पर हम अपनी आवाज मजबूती से रखेंगे।

टोल प्लाजा के प्रबंधक अवधेश सिंह ने बताया कि वेतन का जो मसाला है वह हेड क्वार्टर से निर्धारित होता है। वर्तमान में जिस समस्या को लेकर कर्मचारियों ने शिकायत की है उसके लिए हमने ऊपर बता दिया है दो-तीन दिन में मानव संसाधन विभाग की टीम यहां पहुंचेगी और मामले को शार्ट आउट करेगी।

टोल प्लाजा में सांकेतिक प्रदर्शन इस आश्वासन के साथ खत्म हो गया कि बहुत जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने ऐलान किया है कि अगर स्थानीय कर्मचारी के आर्थिक और सामाजिक हितों को लेकर उपेक्षा जारी रहती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसी के साथ यहां के कारनामों की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के डायरेक्टर और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी शिकायत करेंगे…