दीपका एरिया में डीजल चोरी का खुलासा:सीआईएसएफ की कार्रवाई, कैंपर वाहन समेत आरोपी पुलिस के हवाले

0
99

Acn18.com कोरबा।दीपका एरिया में डीजल चोरी की बड़ी घटना का सीआईएसएफ ने खुलासा किया है। बीती मध्यरात्रि एलके-1 एरिया में की गई कार्रवाई के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने एक कैंपर वाहन (क्रमांक CG 12 BK 4836) को डीजल चोरी करते हुए पकड़ लिया।

IMG 20250820 WA0003

सूत्रों के अनुसार, मौके से वाहन चालक सहित डीजल चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए वाहन और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए दीपका पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

IMG 20250820 WA0000

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी अकेला था या किसी संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है।

IMG 20250820 WA0001