spot_img

बाबा महाकाल के सेहरा दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु, आज दिन में होगी भस्मारती

Must Read
acn18.com उज्जैन/ महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव की नवरात्रि का उत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसका समापन महाशिवरात्रि पर शिव विवाह के साथ हुआ। महाशिवरात्रि पर भगवान महाकालेश्वर का ऐसा श्रृंगार हुआ कि जिसने भी उस रूप को देखा बस देखता ही रह गया क्योंकि दूल्हा रूप में बाबा महाकाल अद्भुत नजर आ रहे थे।
आज दिन में की जाएगी बाबा की भस्म आरती
महाशिवरात्रि पर गर्भगृह में शनिवार रात हुई महापूजा के बाद रविवार सुबह तड़के चार बजे बाबा महाकाल को पंडे-पुजारियों ने फूलों व फलों से निर्मित सेहरा चढ़ाया। सुबह चार बजे सेहरे की आरती करने के बाद सेहरे के आमदर्शन शुरू हुए जो सुबह 10 बजे तक जारी रहेंगे। जिसके बाद सुबह 11 बजे भगवान का सेहरा उतारा जाएगा व दोपहर 12 बजे भस्मारती की जाएगी।
लाखों लोगों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
दोपहर को भस्म आरती के बाद लगेगा भोग
आज वर्ष में केवल एक बार दोपहर को होने वाली भस्मारती की जाएगी। यह आरती दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक  होगी। दोपहर 2:30 बजे से 3 बजे तक भोग आरती तत्पश्चात ब्राम्हण भोज होगा। संध्या पूजन शाम 5 बजे से 5:45 बजे भगवान को जल चढ़ना बंद होगा। शाम 6:30 बजे से 7:15 बजे तक संध्या आरती और रात्रि 10:30 बजे शयन आरती के बाद 11 बजे पट मंगल होंगे।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ*

Acn18. Com.स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ 17 सितंबर 2024 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -