spot_img

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में लगाया गया दंत सुरक्षा शिविर, छात्रों के दांतो की हुई जांच ,दिए गए जरुरी दिशा निर्देश

Must Read

acn18.com कोरबा/दंत सुरक्षा अभियान के तहत सिटी डेंटल क्लिनिक की टीम मिनीमाता कन्या महाविद्यालय पहंुंची। यहां शिविर लगाकर महाविद्यालयीन छात्रों के दांतों की जांच की गई। जांच के बाद दांतों की सुरक्षा को लेकर जरुरी उपाय सुझाए गए। काॅलेज प्रबंधन ने सिटी डेंटल क्लिनिक के इस प्रयास की जमकर प्रशंशा की।

- Advertisement -

दांतो की रक्षा के लिए सिटी डेंटल क्लिनिक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अस्पताल की टीम गुरुवार को मिनीमाता कन्या महाविद्यालय पहुंची। यहां शिविर लगातार चिकित्सकों ने छात्रों के दांतों की जांच की और उन्हें जरुरी निर्देश दिए। टीम द्वारा बताया गया,कि समय के साथ लोगों में दांतों से संबधी कई रोग सामने आ रहे है। खाने पीने में लापरवाही के साथ ही दांतो की देखभाल सही ढंग से नहीं करने के कारण यह स्थिती निर्मित हो रही है। लिहाजा आज के दौरान में दांतो का विशेष ख्याल रखना बेहद जरुरी है।

सिटी डेंटल क्लिनिक के इस प्रयास की काॅलेज प्रबंधन ने जमकर प्रशंशा की। उन्होंने कहा,कि इस शिविर का लाभ छात्रों को निश्चित रुप से मिलेगा। दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है लिहाजा इसकी सुरक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

सिटी डेंटल क्लिनिक के इस विशेष अभियान की शुरुआत 1 जनवरी से हुई है,जो सात जनवरी तक चलेगी। इस दौरान अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों के दांतो की जांच की जाएगी और उसकी सुरक्षा को लेकर जरुरी निर्देश दिए जाएंगे।

चंडीगढ़ से कोरबा पहुंचे युवक ने काटी अपने हाथ की नस ,प्रेमिका से मिलने आने की कही जा रही बात ,मेडिकल काॅलेज अस्पताल में उपचार जारी

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पालतु कुत्ते के चक्कर में दो भाईयों ने एक युवक को पीटा,पुलिस से की गई शिकायत

Acn18.com/कोरबा के पोड़ीबहार क्षेत्र में दो भाईयों ने मिलकर एक एलआईसी एजेंट की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की...

More Articles Like This

- Advertisement -