spot_img

नियमितीकरण और वेतन में बढोत्तरी को लेकर मध्यान्ह भोजन रसाईया संघ का प्रदर्शन ,कोरबा से रायपुर तक शुरु की पदयात्रा ,सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास

Must Read

acn18.com कोरबा / आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की राह पर अब मध्यान्ह भोजन रसोईयां संघ भी चल पड़ा है। नियमितीकरण के साथ ही वेतन में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर उन्होंने भी आंदोलन की राह अपना ली है। अपनी मांगों को लेकर मध्यान्ह भोजन रसाईया संघ ने कोरबा से राजधानी तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है। घंटाघर चैक से उनकी पदयात्रा शुरु हुई।

- Advertisement -

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह अब मध्यान्ह भोजन रसोईयां संघ ने भी सरकार के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। नियमित कर्मचारी का दर्जा दिए जाने के साथ ही वेतन में बढोत्तरी को लेकर उन्होंने कोरबा से लेकर रायपुर तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है। घंटाघर चैक से उनकी पदयात्रा शुरु हुई। रसोईया संघ के पदाधिकारियों ने बताया,कि तीन दिनों में उन्होंने राजधानी तक का सफर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। रसाईया संघ साथ में राशन सामग्री भी साथ लेकर चल रहा है ताकी रास्ते में वो अपने लिए भोजन की व्यवस्था कर सके। करीब पांच सौ की संख्या में संघ की महिलाओं ने कोरबा से रायपुर के लिए कूच की है जहां उनके द्वारा सीएम हाउस का घेराव करने की योजना है।

मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ का कहना है,कि आज के दौर में महंगाई इतनी बढ़ गई है प्रशासन की तरफ से मिलने वाला वेतन उनके लिए नाकाफी है। चुनाव से पूर्व सरकार ने कई तरह के वायदे किए थे लेकिन उन्हें पूरा करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। अब देखना यह है,कि पदयात्रा के बाद उनकी मांग को पूरा करने को लेकर कोई प्रयास किया जाता है,कि नहीं।

ओपन थिएटर के पास चाकू लहराने वाला रिजवान गिरफ्तार,पहले भी इस मामले में जा चुका है जेल

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

तेज रफ्तार ट्रक ने सीएसईबी के कॉन्वेयर बेल्ट के खंबे को मारी टक्कर,सीएसईबी वेस्ट पॉवर प्लांट में कोयले की सप्लाई ठप्प

Acn18.com/कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी है। दर्री क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीएसईबी के...

More Articles Like This

- Advertisement -