Home Astrology कटघोरा को जिला बनाने की मांग.. अधिवक्ताओं ने SDM को दिया ज्ञापन,...

कटघोरा को जिला बनाने की मांग.. अधिवक्ताओं ने SDM को दिया ज्ञापन, वरना तेज होगा आंदोलन

0
249

:कटघोरा को जिला बनाने की मांग.. अधिवक्ताओं ने SDM को दिया ज्ञापन, वरना तेज होगा आंदोलन

…

 

 

राज्योत्सव के अवसर पर कटघोरा को जिला घोषित करने की माँग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। वर्षों से इस माँग को लेकर संघर्ष कर रहे अधिवक्ताओं और स्थानीय संगठनों ने एक बार फिर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि 1 नवंबर तक सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।कटघोरा के अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपते हुए कटघोरा को अलग जिला बनाए जाने की माँग की। ज्ञापन के माध्यम से यह आग्रह मुख्यमंत्री तक पहुँचाया गया है कि राज्योत्सव के दिन – यानी 1 नवंबर को कटघोरा को जिला घोषित किया जाए। अब एक बार फिर यह माँग जोरों पर है, जिसमें 50 से अधिक सामाजिक संगठन और समुदाय समर्थन दे चुके हैं।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों में जनप्रतिनिधियों द्वारा कटघोरा को जिला बनाने का वादा किया गया था, लेकिन चुनाव के बाद यह वादे धरे के धरे रह गए। अब जनता की अपेक्षा है कि वर्तमान सरकार इस माँग को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करे।

 

error: Content is protected !!