आज देशभर में गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर अभियान चलाया गया, जिसके तहत 27 तारीख को देश के विभिन्न तहसीलों में ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में कोरबा एवं दर्री तहसील में अमरीश सिंह, युवा सचिव पूर्वांचल समिति दर्री इकाई एवं उनकी टीम द्वारा लगभग 200 लोगों के हस्ताक्षर एकत्र कर ज्ञापन सौंपा गया।
दर्री तहसील पहुंचने पर तहसीलदार उपस्थित नहीं थीं। उनसे दूरभाष पर संपर्क किया गया, जिस पर उन्होंने बताया कि वह हड़ताल में व्यस्त होने के कारण उपस्थित नहीं हो पाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में उनके अधीन कार्य कर रहे अधिकारी/कर्मचारी को ज्ञापन सौंप दिया जाए।
इसके बाद अमरीश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग रखी गई। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।




