spot_img

रेप पीड़िता की मां की रिहाई के लिए उठी मांग:कलेक्टर ने कहा- दो दिन में होगी रिहाई; भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

Must Read

Acn18.com/बिलासपुर जिले के रतनपुर की दुष्कर्म पीड़िता की मां की रिहाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने भी अब मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार की शाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। वहीं, समग्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को पत्र सौंपा है, जिसके बाद उन्होंने एक-दो दिन में महिला की रिहाई कराने का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -

दुष्कर्म पीड़िता की मां को दस साल के बच्चे के यौन शोषण व पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है, जिसके बाद से शहर में विरोध शुरू हो गया है। बदले की भावना से दर्ज की गई FIR को रद्द करने और टीआई के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। विरोध-प्रदर्शन के बाद SP संतोष कुमार ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। साथ ही जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन
इधर, महिला की बेटी ने अपनी मां को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद विभिन्न संगठन इसका विरोध करते हुए महिला की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा ने भी एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया। इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर सांठगांठ का भी आरोप लगाया है। मोर्चा पदाधिकारियों ने गिरफ्तार महिला की जल्द रिहाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। धरना-प्रदर्शन में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, भाजपा कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, मोर्चा महामंत्री गायत्री साहू, वंदना जेंड्रे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
महिला के समर्थन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी सामने आ गए हैं। शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की पदाधिकारियों व सदस्यों ने रैली निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तार महिला को जल्द रिहा कराने व मामले की जांच की मांग की है। मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होने पर संघ की ओर से धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

समग्र ब्राह्मण समाज ने कलेक्टर को दिया स्मरण पत्र
समग्र ब्राह्मण समाज के लोगों ने भी इस मामले को लेकर कलेक्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदर्शन के दौरान उन्हें शीघ्र निष्पक्ष कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया गया था, जिसका स्मरण कराने के लिए वे आए हैं। अब तक क्या कार्रवाई की गई इसकी जानकारी देने की भी मांग उन्होंने की। चर्चा के दौरान कलेक्टर ने समाज के लोगों से कहा कि एक-दो दिन में महिला की रिहाई कराई जाएगी, इसके लिए प्रक्रिया चल रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बाइक सवार तीन युवक हुए सड़क हादसे का शिकार.एक युवक की घटना स्थल पर मौत, दो घायल

acn18.com कोरबा / कोरबा जिले के कटघोरा अंबिकापुर न 130 पर पोड़ी उपरोड़ा के समीप बाइक सवार तीन युवक...

More Articles Like This

- Advertisement -