Home KORBA आबकारी उपनिरिक्षक मुकेश पांडेय के स्थानांतरण की मांग,रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने...

आबकारी उपनिरिक्षक मुकेश पांडेय के स्थानांतरण की मांग,रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को लिखा पत्र

0
132

Acn18.com/कोरबा जिले के रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने आबकारी उप निरिक्षक मुकेश पांडेय का तबादल कहीं और करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखा है। कलेक्टर को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है,कि भोले भाले आदिवासियों को उनके द्वारा शराब बिक्री के झूठे केस में फंसाकर पैसों की अवैध वसूली की जा रही है। पिछले दिनों उनके द्वारा तिलकेजा पंचायत आश्रित ग्राम कल्मीभांटा में एक महिला के साथ मारपीट की गई थी। होली के कुछ दिन पहले भी उनके द्वारा कोथारी में महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव करते हुए गाली गलौच की गई थी,जिससे क्षेत्र के लोग काफी आक्रोशित है।

Document 91 page 001