spot_img

कोरबा-चांपा हाईवे पर अंडर ब्रिज बनाने की मांग, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन हुआ समाप्त

Must Read

Acn18.com/कोरबा-चांपा मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे पर अंडरब्रिज बनाने की मांग को लेकर ग्राम पताढ़ी के ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद ग्रामीण शांत हो गई।

- Advertisement -

कोरबा-चांपा हाईवे के बीच अंडर ब्रिज की मांग को लेकर ग्रामीण नाराज हो गए हैं। अपनी आवाज बुलंद करने के लिए ग्राम पताड़ी के ग्रामीणों ने कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जिसके कारण कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग परें आवाजाही बंद हो गई है। चक्काजाम की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ग्रामीण अंडर ब्रिज की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था लेकिन अब तक पत्र का जवाब नहीं आया। ग्रामीणों की मांग है कि उनके बच्चों के जाने आने के लिए बीच रास्ते में एक अंडर ब्रिज दिया जाए ताकि बच्चों को घूमकर स्कूल ना जाना पड़े। करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिन्होंने ग्रामीणों को समझाईश दी जिसके बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -