Home KORBA मेडिकल काॅलेज के मुहाने पर 102 महतारी एक्सप्रेस में हुई महिला की...

मेडिकल काॅलेज के मुहाने पर 102 महतारी एक्सप्रेस में हुई महिला की डिलीवरी,स्वस्थ बच्ची का हुआ जन्म,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

0
142

Acn18.com/प्रसव पीड़ा से बुरी तरह कराह रही एक महिला की डिलीवरी 102 महतारी एक्सप्रेस में ही हो गई। ग्राम चाकामार में रहने वाली गर्भवति महिला को दर्द उठने पर परिजनों ने 102 की सहायता मांगी। सूचना मिलने के बाद महतारी एक्सप्रेस के कर्मी मौके पर पहुंचे और गर्भवति को लेकर पहले भैषमा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने नाल फंसने का हवाला देकर महिला को मेडिकल काॅलेज रिफर कर दिया। महिला को लेकर महतारी एक्सप्रेस मेडिकल काॅलेज पहुंच ही गए थे लेकिन पीड़ा जब बढ़ गई तब वाहन में ही उसकी जचकी करानी पड़ी जिसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।