Home छत्तीसगढ़ दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:जिला निर्वाचन अधिकारी की राज्य चुनाव आयुक्त को चिट्‌ठी,...

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट्स:जिला निर्वाचन अधिकारी की राज्य चुनाव आयुक्त को चिट्‌ठी, लिखा- दिल्ली सरकार बिना कारण बैठकों में बुला रही

0
145

acn18.com/  नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से नाम हटाने के आप नेताओं के आरोपों को लेकर जिला चुनाव अधिकारी ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा। DEO ने लिखा है, “आम आदमी पार्टी के लोग अक्सर मेरे ऑफिस पहुंच रहे हैं और आपत्ति दर्ज करवाने वालों की जानकारी मांग रहे हैं। ECI के निर्देश के आधार पर इसे शेयर करना अनिवार्य नहीं है।

जिला चुनाव अधिकारी ने यह भी लिखा- इसके अलावा, जीएनसीटीडी के सीएम मुझे बिना किसी एजेंडे के बैठक के लिए बुला रहे हैं। पहले भी मुझे बिना किसी एजेंडे के बैठक के लिए बुलाया था, जिसमें मतदाता सूची के बारे में चर्चा हुई थी। इसलिए, अनुरोध है कि इस मामले में मार्गदर्शन दें कि क्या मुझे सरकार की तरफ से बुलाई गई बैठकों में भाग लेना चाहिए।

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं। चुनाव आयोग तारीखों का ऐलान मंगलवार दोपहर बजे करने वाला है।

error: Content is protected !!