spot_img

आज कांकेर दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह:आम सभा को करेंगे संबोधित; सुरक्षाबलों के अफसरों से भी कर सकते हैं मुलाकात

Must Read

Acn18.com/केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 जुलाई शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वो सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। नक्सल प्रभावित जिले में सियासी सभा करेंगे। राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के अफसरों स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

- Advertisement -

राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1:00 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से कांकेर जाएंगे। फिर 2 बजे पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अजय मंडावी से मुलाकात करेंगे।

मंडावी से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह दोपहर 2.30 बजे नहहरदेव हाईस्कूल ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो करीब 6 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। रायपुर में वह भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। वहां भाजपा नेताओं से उनकी मुलाकात हो सकती है। इसके बाद वह रात में रायपुर में ही रुकेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजनाथ सिंह का ये दौरा सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील है। इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। राजनाथ सिंह के लिए ब्लैक कैट कमांडो की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गाय है। स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को पूरे बस्तर संभाग से इस सभा में लोगों को जुटाने के काम पर लगाया गया था। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, डॉ रमन सिंह समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

जहां कमजोर भाजपा वहां लगा रही ताकत

15 साल प्रदेश में शासन चलाने वाली भारतीय जनता पार्टी के पास आज 13 विधायक हैं। बस्तर संभाग में बुरी तरह से हार देख चुकी पार्टी प्रयास कर रही है दमदार वापसी की। यही वजह है कि बस्तर संभाग पर भाजपा का फोकस है। लगातार बड़े नेताओं का बस्तर दौरा जारी है। बीजेपी ने बस्तर संभाग की दो लोकसभा सीट और 12 विधानसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित किया है। संगठन के बड़े नेताओं ने कई दिन बस्तर में बिताए अब राजनाथ की सभा भी यहां हो रही है। राजनाथ इस सभा में केंद्र सरकार की योजनाएं गिनवाकर वोटर्स का ध्यान खीचेंगे।

कांकेर की तीनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

कांकेर जिले में विधानसभा की 3 सीटें(कांकेर, पखांजूर और अंतागढ़) हैं। फिलहाल इन सभी सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा की कोशिश है कि किसी तरह से अपने पक्ष में माहौल बनाया जाए और वापस इन सीटों को जीता जाए। इस वजह से राजनाथ सिंह का यह दौरान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एक दिन पहले नड्‌डा की हुई थी सभा

जेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर के रेलवे फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शराब घोटाला, चावल घोटाला सहित प्रदेश के कई अहम मुद्दों को लेकर भूपेश सरकार की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा डॉ रमन सिंह की योजनाओं को अपना लेबल चिपका कर चला रहे हैं। रेत का घोटाला हुआ, शराब, कोयला, घोटाला हुआ, गौठान में भी भ्रष्टाचार हुआ है। नवम्बर के बाद फिर इन्हें घर पर बिठाना है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कीचड़ में तब्दील हुआ गेवरा स्टेडियम,कार्यक्रम के आयोजन के कारण स्थिती हुई निर्मित,खिलाड़ियों में देखी गई नाराजगी

Acn18.com/एसईसीएल प्रबंधन के कारण गेवरा और दीपका क्षेत्र के क्रिकेट और फुटबॉल के खिलाड़ी इन दिनों काफी नाराज है।...

More Articles Like This

- Advertisement -