Home Astrology दीपका क्षेत्र में 27 मार्च को महाआंदोलन की घोषणा,खदान बंद और कार्यालय...

दीपका क्षेत्र में 27 मार्च को महाआंदोलन की घोषणा,खदान बंद और कार्यालय घेराव की दी चेतावनी

0
205

Acn18.com/कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के दीपका में बंशी दास महंत और राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एसईसीएल दीपका क्षेत्र के भू-विस्थापित प्रभावित रहवासियों ने अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर एक बड़े आंदोलन की घोषणा करी है। यह महाआंदोलन 27 मार्च 2025, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें दीपका कोयला खदान को बंद करने और महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव करने की योजना बनाई गयी है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन और प्रबंधन से अनुमति और उचित व्यवस्था की मांग करी है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें 5 दिनों के भीतर पूरी नहीं की गईं, तो वे निर्धारित तिथि पर खदान का संचालन ठप्प कर देंगे और कार्यालय का घेराव करेंगे। इस दौरान होने वाली किसी भी क्षति की जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन और शासन-प्रशासन पर होगी।

error: Content is protected !!