Home KORBA चचिया गांव में बेबी एलिफेंट की मौत से मचा हड़कंप,प्रसव के दौरान...

चचिया गांव में बेबी एलिफेंट की मौत से मचा हड़कंप,प्रसव के दौरान मौत होने की आशंका,वन विभाग जुटा जांच में

0
166

Acn18.com/कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र के चचिया गांव में एक बेबी एलिफेंट की मौत होने से वन विभाग सकते में आ गया है। सूचना मिलते ही विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। सुबह सुबह खेत में काम करने पहुंचे लोगों की नजर बेबी एलिफेंट के शव पर नजर पड़ी तब वन विभाग को सूचना दी गई। कहा जा रहा है,कि प्रसव के दौरान बेबी एलिफेंट की मौत हुई होगी। पशु चिकित्सक की मदद से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कुदमुरा वन परिक्षेत्र में 40 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। बेबी एलिफेंट की मौत के बाद वन विभाग ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत दे रहा है। चचिया के साथ ही आसपास के गांव में रहने वाले लोगांे को सतर्क कर दिया गया है वहीं वन विभाग सभी बिंदुओं पर जांच कर रहा है।

error: Content is protected !!