spot_img

होली खेलकर बाथरूम में नहा रहे 2 दंपती की मौत:गैस गीजर की जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका, मुंबई और गाजियाबाद की घटनाएं

Must Read

acn18.com मुंबई\ गाजियाबाद/ होली खेलने के बाद बाथरूम में नहाने गईं दो दंपतियों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई। मौत का कारण गीजर से बनी जहरीली गैस से दम घुटना बताया जा रहा है। एक घटना मुंबई की है तो दूसरी वहां से 1460 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है।

- Advertisement -

पहली घटना मुंबई के घाटकोपर की
मुंबई के घाटकोपर में रहने वाले दीपक शाह (40) और टीना शाह (35) की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। वह यहां के कुकरेजा टावर में किराए से रहते थे। इसी टावर में उनके कुछ रिश्तेदार भी रहते थे। होली के दिन दंपती ने कॉलोनी में सबके साथ होली खेली।

इसके बाद दोनों अपने फ्लैट में नहाने के लिए चले गए। काफी देर तक जब वह नहीं आए तो उनके रिश्तेदार उन्हें खाना खाने के लिए बुलाने पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई रिस्पोंस नहीं मिला। उन्होंने मोबाइल पर फोन किया, तो घंटी बजती रही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ।

काफी देर हो जाने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट खुलवाया तो फ्लैट के बाथरूम में पति-पत्नी बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना UP के गाजियाबाद की
मुंई से 1460 किलोमीटर दूर गाजियाबाद में भी ऐसे ही एक दंपती की जान चली गई। दीपक गोयल (40) और पत्नी शिल्पी (36) अपने दो बच्चों के साथ मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे।

तस्वीर में दीपक गोयल और उनकी पत्नी शिल्पी। दीपक बिजनेसमैस थे, जबकि शिल्पी हाउस वाइफ थीं।
तस्वीर में दीपक गोयल और उनकी पत्नी शिल्पी। दीपक बिजनेसमैस थे, जबकि शिल्पी हाउस वाइफ थीं।

दीपक और शिल्पी एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो बच्चों को कुछ शक हुआ। बच्चों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर कांच तोड़कर दरवाजे की कुंडी खोली, तो पति-पत्नी बेसुध जमीन पर पड़े मिले। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

दीपक ने कुछ महीने पहले शुरू की थी फैक्ट्री
दीपक गोयल ने कुछ महीनों पहले ही पेंट बनाने में इस्तेमाल होने वाले केमिकल की फैक्ट्री गाजियाबाद में खोली थी। पत्नी शिल्पी हाउस वाइफ थीं। परिवार में दो बच्चे थे, इसमें बेटी 14 साल और बेटा 12 साल का है। दीपक के एक भाई हैं, जो कस्बा मुरादनगर के मोहल्ला ब्रह्म सिंह में रहते हैं।

दोनों केस में पुलिस का बयान एक जैसा
दोनों ही केस में महाराष्ट्र और यूपी पुलिस का मानना है कि गीजर से गैस लीक होने के कारण दम घुटने से दोनों की मौत हुई है। बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

गीजर से कम हो जाती है ऑक्सीजन
गाजियाबाद के डॉ. प्रदीप यादव बताते हैं- गैस गीजर के बर्नर्स से पैदा होने वाली आग से ऑक्सीजन की खपत अधिक होती है। इससे कार्बन डाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है। कार्बन मोनो ऑक्साइड भी बनती है। यह रंगहीन, गंधहीन और जहरीली होती है। यही गैस मौत का कारण बन जाती है। दिल तथा दिमाग को जरूरत के अनुसार, ऑक्सीजन न मिलने के कारण व्यक्ति बेहोशी में चला जाता है। उसकी मौत हो सकती है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -