Home KORBA ढाई वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में वांछित मां का मिला...

ढाई वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में वांछित मां का मिला शव. पेड़ पर लटक रही है मालती की लाश.देखिए वीडियो

0
128

Acn18.com कोरबा/ गत सप्ताह कोरबा में मिले ढाई वर्षीय बालक शिवा की हत्या के मामले में उसकी जिस मां मालती की पुलिस तलाश कर रही थी उसका शव पेड़ से लटकता पाया गया है। मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक खाना पूर्ति कर रही है

कोरबा जिले की मानिकपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढेलवाडीह के ग्रामीणों में उस समय दहशत फैल गई जब यह पता चला की एक महिला की लाश पेड़ पर लटक रही है। पास जाकर जब लोगों ने देखा तो पता चला यह लाश उसी मालती का है जिसके ढाई वर्षीय बेटे शिव का शव 5 दिन पूर्व खरमोरा के जंगल से बरामद किया गया था ।शिवा की हत्या कर दी गई थी। इस मामलों को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच आगे बढ़ी तो शिवा की मां मालती पर पुलिस को संदेह हुआ कि उसने ही अपने पुत्र की हत्या कर दी है। अब मालती की खोजबीन शुरू हुई लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल रहा था खरमोरा के दर्जनों लोगों ने दो दिन तक आसपास के जंगल की खाक छानी लेकिन मालती जिंदा या मुर्दा उन्हें नहीं मिली। आज सुबह एक पेड़ पर काफी ऊंचाई पर मालती का शव लटकता देखा गया । लाश मिलने की जानकारी मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई काफी मशक्कत के बाद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर सबूत की तलाश कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2024 02 25 at 10.30.32
WhatsApp Image 2024 02 25 at 10.30.32 1