Home KORBA पॉवर प्लांट से सटे दीवार के किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश...

पॉवर प्लांट से सटे दीवार के किनारे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश . पुलिस जुटी शिनाख्ती में

0
111

Acn18.com कोरबाl कोरबा जिले में हरदीबाजार थानांतर्गत एसवी पॉवर प्लांट के दीवार से लगे एक व्यक्ति की लाश पाई गई है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। लाश काफी सड़-गल गई है जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है,कि वह कई दिन पुरानी होगी। लाश से उठते दुर्गंध के बाद लोगों को इस बात की जानकारी हुई। कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्ती में जुटी हुई है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20231212 WA0001

error: Content is protected !!