spot_img

कैंप में फांसी के फंदे पर लटके मिली ठेका कर्मी की लाश, दिलीप बिल्डकान के एचआर विभाग में कार्यरत था मृतक, मामला संदिग्ध, पुलिस शव को पीएम के लिए भेज जांच में जुटी

Must Read

Acn18.com कोरबा। करतला में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क निर्माण में लगी ठेका कंपनी दिलीप बिल्डकॉन के एक कर्मचारी की लाश कैंप में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतक एचआर विभाग में कार्यरत था। घटना के दौरान वह कैंप में अकेला था। मामले में पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि भारत माला योजना के तहत उरगा हाटी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य की जवाबदारी दिल्ली बिल्डकॉन नामक कंपनी को दी गई है। ठेका कंपनी का कैंप करतला में स्थित है । जहां रहकर कर्मचारी सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं। इस कैंप में ठेका कंपनी के एचआर विभाग में कार्यरत मूलत: मध्यप्रदेश निवासी दीपक मिश्रा भी रहता था। शनिवार को कर्मचारी काम कर कैंप में लौटे तो दीपक की लाश पर नजर पड़ी। दीपक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। गमछे का एक सिरा पंखे में बंधा था, जबकि उसके दोनों पैर बेड के ऊपर ही मुड़े थे। घटना की जानकारी सहकर्मियों ने तत्काल प्रबंधन के अलावा पुलिस को दी। करतला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले ही मृतक के पिता को कैंसर होने की बात सामने आई थी। जिससे मृतक आहत था। संभवत: उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वही जिस स्थिति में शव मिला है, उससे पूरे मामले को संदिग्ध नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि युवक की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 8 सितंबर को करेंगे अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर “उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ

रायपुर, 07 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेश में राज्य स्तरीय...

More Articles Like This

- Advertisement -