Home Astrology दो दोस्तों की एक ही फंदे पर लटकती मिली लाश,एक ही गांव...

दो दोस्तों की एक ही फंदे पर लटकती मिली लाश,एक ही गांव के रहने वाले थे दोनो,कल से थे दोनो लापता,गांव से लगे जंगल मे मिली लाश,बालको पुलिस जुटी जांच में

0
3

दो दोस्तों की एक ही फंदे पर लटकती मिली लाश,एक ही गांव के रहने वाले थे दोनो,कल से थे दोनो लापता,गांव से लगे जंगल मे मिली लाश,बालको पुलिस जुटी जांच में

 

कोरबा।बालको थाना अंतर्गत बेलाकछार जंगल मे दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया । बालको पुलिस जांच करवाई में जुट गई है।

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बेलाकछार से लगे गांव के जंगल में यह घटना सामने आई। ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए युवकों पर पड़ी ।इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई ।देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई

युवक की पहचान कार्यवाही होने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई clip

 

बताया जा रहा है कि 27वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर के रूप में दोनों की पहचान हुई। दोनों बेलाकछार गांव के रहने वाले थे। दोनों बुधवार के दोपहर से घर से निकले हुए थे उसके बाद वापस नहीं लौटे।

 

बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार बुधवार दोपहर एक बजे लगभग अमित माथुर के घर पहुंचा और दोनों एक साथ घूमने जाने के नाम से निकले ।उसके बाद देर शाम होने पर अमित के घर वाले उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे थे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों को लगा कि आसपास बस्ती में दोस्तों के साथ होगे काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तब परिजन और रिश्तेदार के यहां उसकी खोज बीन की गई। फिर भी पता नहीं चला

 

गुरुवार की सुबह उसकी लाश फांसी की फंदे पर लटकती हुई पाए जाने की सूचना उनके परिजनों को मिली ।

 

 

बताया जा रहा है कि दोनों बालकों पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे ।वे पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे।

 

 

फिलहाल दोनों के मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच कार्यवाही के बाद ही सामने आ सकेगा।