Home छत्तीसगढ़ Dantewada News: बाजार से लौटते समय हादसे का शिकार हुई बोलेरो, गाड़ी...

Dantewada News: बाजार से लौटते समय हादसे का शिकार हुई बोलेरो, गाड़ी मालिक समेत दो की मौत; जांच में जुटी पुलिस

0
128

Acn18.com/दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा थानाक्षेत्र अंतर्गत हड़मामुंडा गांव के नजदीक एक बोलरो वाहन अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इस घटना में वाहन मालिक सुखराम सहित दो लोगों की वाहन के नीचे दबकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो में सवार होकर कुछ ग्रामीण नकुलनार सप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे।

कुआकोंडा पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विजय पटेल ने मौके पर जवानों को भेजा। जवानों की टीम ने दुर्घनाग्रस्त वाहन से मृतकों के शव को बाहर निकाला और अग्रिम कार्रवाई के लिए कुआकोंडा अस्पताल लाने की तैयारी में जुट गए।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि इस घटना में दूसरे मृतक का नाम लच्छिन है। वह भी हड़मामुंडा गांव का रहने वाला है। जबकि एक ही गांव से दो लोगों की मौत के बाद से गांव में माहौल गमगीन हो गया है। मृतक सुखराम वाहन मालिक के साथ-साथ गांव का कोटवार भी है।
error: Content is protected !!