spot_img

जंगली जानवरों को मारने बिछाया था करंट प्रवाहित तार ,दो आरोपी गिरफ्तार ,बलौदा पुलिस ने की कार्रवाई

Must Read

acn18.com जांजगीर/जांजगीर जिले के ग्राम पोंच में जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार बिछाने के मामले में बलौदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक नाबालिग है। आरोपियों ने गांव के चारागाह के पास तार बिछाई थी जिसकी चपेट में आने से ग्रामीण बाल बाल बच गए। दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले की बलौदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके उपर जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार बिछाने का आरोप है। ग्राम पोंच के चारागाह के पास आरोपियों ने 11 हजार वोल्ट तार से अवैध रुप से जीआई तार फंसाकर जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाया था जिसकी चपेट में आने से कई ग्रामीण बच गई। सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां गांव के जनप्रतिनिधी पहले से मौजूद थे। विद्युत विभाग की शिकायत पर पुलिस भागवत प्रसाद व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी को जहां जेल भेज दिया गया है वहीं नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा रहा है।

ट्रेन के AC कोच से 45 किलो गांजा जब्त:दो ट्रॉली बैग और थैले में लेकर ओडिशा से दिल्ली जा रहा था युवक, गिरफ्तार

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 14 जून से 25 जून तक किए जाएंगे स्थानांतरण

मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय 14 जून से 25 जून तक किए जाएंगे स्थानांतर   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...

More Articles Like This

- Advertisement -