Home Uncategorized रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही रामभक्तों की भीड़,बढ़ाई गई पुल‍िस...

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ रही रामभक्तों की भीड़,बढ़ाई गई पुल‍िस फोर्स; पल-पल का अपडेट ले रहे सीएम योगी

0
118

acn18.com अयोध्‍या।  22 जनवरी को रामलला  की प्राण प्रत‍िष्‍ठा  के बाद रामनगरी में आस्‍था का सैलाब उमड़ रहा है। प्राण प्रत‍िष्ठा के बाद पहले द‍िन पांच लाख से अधि‍क भक्‍तों ने राम मंद‍िर पहुंचकर प्रभु राम के दर्शन क‍िए। रामभक्तों की अप्रत्याशित भीड़ ने शासन को भी चिंता में डाल दिया तो भीड़ नियंत्रण प्रबंधों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  को भी अयोध्‍या पहुंचना पड़ा। उन्होंने हवाई सर्वे कर व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज (बुधवार) सुबह से ही एक बार फ‍िर राम मंदिर में दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ पहुंचना शुरू हो गई। हनुमान गढ़ी मंदिर के बाहर पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है।

अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबरदस्‍त उत्साह। मंगला आरती के साथ ही दर्शन जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं।