spot_img

भक्तों का सैलाब उमड़ा कनकेश्वरधाम में.महाशिवरात्रि पर किए गए अनुष्ठान

Must Read

acn18.com करतला /महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव की उपासना को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहा। कनकेश्वरधाम में चक्रेश्वर महादेव के दर्शन पूजन करने के लिए सुबह से भक्तों ने उपस्थिति दर्ज कराई। जनपद पंचायत की ओर से यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।

- Advertisement -

करतला ब्लॉक के कनकी गांव में मौजूद शिवलिंग की संरचना ऐसी है, जो बल लगाने पर चारों दिशा में घूमती है। इसलिए इसे चक्रेश्वर महादेव का नाम भी मिला हुआ है। जबकि कनकी गाव में होने से इसे कनकेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। देवाधिदेव महादेव के खास पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर कनकेश्वर धाम में पूजा अर्चना को लेकर भक्तगण उत्साह से भरे नजर आए। मंदिर के प्रवेश द्वार से पहले ही उनकी लाइन लगी हुई थी।

महाशिवरात्रि पर भगवान के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ-साथ कई और अनुष्ठान करने का विधान है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने इन परंपराओं को निभाने में दिलचस्पी ली। कोरबा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर कनकी के कनकेश्वर धाम को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं वर्षों से बनी हुई है और इसीलिए महाशिवरात्रि और सावन महीने के अलावा अन्य दिनों में भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने धार्मिक स्थान को नया स्वरूप देने को लेकर संकल्प दोहराया है। इससे उम्मीद जगी हुई है कि आने वाले समय में कनकी की तस्वीर और बेहतर हो सकती है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मतदाताओं का जताया आभार

कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने मतदान के समापन के पश्चात कोरबा लोकसभा क्षेत्र...

More Articles Like This

- Advertisement -