spot_img

तमिलनाडु के मंदिर में क्रेन गिरी, 4 लोगों की मौत:क्रेन से लटककर भगवान की मूर्तियों को माला पहना रहे थे, इस्तेमाल की इजाजत नहीं थी

Must Read

acn18.com तमिलनाडु/तमिलनाडु के अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में त्योहार के दौरान क्रेन गिरी गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग घायल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्रेन के संचालकों को हिरासत में लिया गया है। त्योहार में क्रेन का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं थी।

- Advertisement -

घटना रविवार शाम की है। अरक्कोणम स्थित मंडियाम्मन मंदिर में मायिलेरु त्योहार चल रहा था। इस दौरान तीन लोग क्रेन से लटककर भगवान मूर्तियों को माला पहना रहा थे। तभी क्रेन का कंट्रोल बिगड़ा और वह गिर गई।

कंट्रोल बिगड़ने से पलट गई क्रेन
हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई लोग क्रेन पर लटके हुए हैं। उनके हाथ में माला है, वे मूर्तियों को माला पहनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरन कंट्रोल बिगड़ने से क्रेन गिर गई। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच जाती है। कुछ लोगों ने क्रेन के नीचे दबे श्रद्धालुओं को निकालने की कोशिश की।

तस्वीरों में देखिए हादसा…

यह तस्वीर हादसे से पहले की है। इसमें देखा जा सकता है कि क्रेन पर कई लोग लटके हुए हैं।
यह तस्वीर हादसे से पहले की है। इसमें देखा जा सकता है कि क्रेन पर कई लोग लटके हुए हैं।
तस्वीर में क्रेन जमीन पर पड़ी दिख रही है। इसके शीशे भी टूट गए हैं।
तस्वीर में क्रेन जमीन पर पड़ी दिख रही है। इसके शीशे भी टूट गए हैं।
हादसे के बाद घायलों को क्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।
हादसे के बाद घायलों को क्रेन के नीचे से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -