spot_img

दलदल में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला,मनमाने राखड़ डंपिंग के कारण समस्या…देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा नगर और जिले के बिजली घरों में हर रोज कोयला का भारी मात्रा में उपयोग करने के बाद वहां से निकलने वाली राख जन स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बहुत बड़ी परेशानी बनी हुई है। राखड़ के मनमाने डंपिंग के कारण हर तरफ इंसान और मवेशियों की आफत आयी हुई है। नड़ियाखड़ क्षेत्र में राखड़ के दलदल में फंसे एक मवेशी को बचाने का कार्य गौसेवक समिति ने किया है।

- Advertisement -

प्रगति नगर और राताखार के मध्य नदियाखड इलाके में परिवहन कारोबारी के द्वारा बिजली घरों से निकलने वाली राख को मनवाने तरीके से डंप किया जा रहा है। इसके नजदीक में ही हसदेव नदी का प्रवाह क्षेत्र है। नदी के जल ग्रहण क्षेत्र के नजदीक रखड़ को लगातार डाले जाने से वहां दलदल की स्थिति निर्मित हो गई है और इसके कारण कई प्रकार के खतरे बने हुए हैं। लोगों के द्वारा पशुपालन किया जा रहा है जिनके मवेशियों के सामने इस स्थिति में समस्याएं हैं। इसी दलदल में एक मवेशी गिरकर छटपटा रही थी। इस बारे में सूचना मिलने पर गोपालक समिति के कार्यकर्ता पहुंचे और अपने संसाधन के साथ उसकी रक्षा की

देखिए वीडियो……..

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -