Home Uncategorized गौ तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 38...

गौ तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे 38 मवेशी, दो की दम घुटने से हुई मौत

0
156

acn18.com दुर्ग। पुलिस ने 38 गौवंश को ट्रक में भरकर ले जा रहे लोगों को पकड़ने में सफलता पाई है। रास्ते में वाहन का पहिया पंचर हो जाने से चालक उसे बना रहा था। तभी उसे एक राहगीर ने देखा और दुर्ग पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक से मवेशियों को बाहर निकाला।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्राम बड़े बीरेझर निवासी चितराम पटेल ने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़ने में मदद की है। चितराम ने बताया कि वो शुक्रवार सुबह 7 बजे मोटर साइकिल से अपने खेत जा रहा था। रास्ते में बड़े बीरेझर और छोटे बीरेझर के बीच उन्हें एक 10 चक्का ट्रक सीजी 04 JB 3850 खड़ा मिला। उसने देखा कि ट्रक( truck) के अंदर बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए हैं। ट्रक के सामने के दोनों टायर पंचर हो जाने से रास्ते में वो खड़ा था। इस पर उसने वहां से आगे जाकर बाइक रोकी और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक जब्त कर मवेशियों को वहां से बाहर निकाला।

पीएम मोदी ने ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का किया उद्घाटन, समझाया ‘श्री अन्न’ का मतलब

error: Content is protected !!