spot_img

कापुबहरा में गिनाई सरकार की अब तक की उपलब्धि, प्रशासन ने मनाया गौरव दिवस

Must Read

ACN18.COM कोरबा। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल के 4 साल पूरे किए हैं। इसे छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का नाम दिया गया है। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत कापूबहरा गांव में गौरव दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य रूप से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।

- Advertisement -

विधायक मोहित राम केरकेट्टा, गौसेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकली कंवर, कलेक्टर संजीव झा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कापूबहरा मैं पहली बार इस तरह का आयोजन सरकारी तंत्र ने किया। उद्देश्य था कि लोगों को प्रदेश सरकार के द्वारा कराए जा रहे कार्यों के बारे में आखिर कितनी जानकारी है और वे इसे किस तरीके से लेते हैं। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर विधानसभा क्षेत्र और जिले के संदर्भ में इन वर्षों में किए गए कार्यों जिनमें अधोसंरचना के अलावा दूसरे कामकाज शामिल है, की विशेष रूप से चर्चा की गई। बताया गया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के अलावा अनेक क्षेत्रों से जुड़ी हुई जरूरतों को पूरा किया गया है। जहां कहीं सड़क संपर्क और दूसरे मामलों को लेकर समस्या बनी हुई है उनका अध्ययन करने के साथ रिपोर्ट तैयार की गई है और इस पर आगे काम कराया जाना प्रस्तावित किया गया है। आशा जताई जा रही है कि व्यावहारिक प्रक्रिया की पूर्ति के साथ ऐसे सभी कार्यों को संपादित करा लिया जाएगा और आम लोगों को सहूलियत दी जानी संभव होगी। छत्तीसगढ़ द्वारा दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। उन्होंने सरकार की संकल्पना और इन वर्षों में प्रदेश के विकास के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया गया कि जो संकल्प दोहराया गए थे, उन्हें क्रियान्वित किया जा रहा है और अधूरे सपनों की पूर्ति करने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन को जवाबदेह बनाने के साथ जनहित से संबंधित सभी कार्यों को क्रियान्वित करने के लिए सरकार के द्वारा की जा रही कोशिशों की जानकारी भी मुख्यमंत्री ने दी। कहां की 4 साल में जो काम किए गए हैं वह अपने आप में खास हैं और इसी बात को प्रचारित करने के लिए हम छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश की जनता को बधाई दी और कहा कि सभी अच्छे कार्यों में उनके सहयोग की अपेक्षा है।

टांगी मारकर वृद्ध की हत्या,खून से लथपथ मिली लाश

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार

रायपुर । रेलवे स्टेशन रोड में चलते-फिरते गांजा बेचते 3 तस्कर गिरफ्तार हुए है। पुलिस को मुखबिर से सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -