Home KORBA रामपुर देशी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर को हटाने की...

रामपुर देशी शराब दुकान के पास संचालित चखना सेंटर को हटाने की मांग, पार्षद चंद्रलोक सिंह ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र,निगम प्रशासन ने तीन लोगों को जारी किया नोटिस

0
109

Acn18.com/रामपुर देशी शराब दुकान के आसपास अवैध रुप से संचालित हो रहे चखना सेंटर को हटाने की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। वार्ड नंबर 18 के पार्षद चंद्रलोक सिंह ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस दिशा में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। पार्षद ने निगम को जो पत्र लिखा है उसके अनुसार कुछ लोग शराब दुकान के नजदीक अवैध निर्माण कर चखना सेंटर का संचालन करने की योजना बना रहे है,लिहाजा पार्षद की शिकायत पर निगम ने तीन लोगों को नोटिस भी जारी किया है जिनके नाम सरफराज,कांति यादव और मंथन राठौर है। करीत सात माह पूर्व पूर्व तहसीलदार और निगम के अमले ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चखना सेंटर के रुप में बने दुकानों को तोड़ दिया था लेकिन एक बार फिर से उनके द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

WhatsApp Image 2023 08 08 at 17.24.11

 

error: Content is protected !!