spot_img

प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण:वैक्सीनेशन के सिर्फ एक कैटेगरी को छोड़कर सभी में स्वास्थ्य विभाग पिछड़ा; प्रिकॉशन डाेज लगवाने में सुस्ती

Must Read

ACN18.COM रायपुर/छत्तीसगढ़ में 24 जून 2022 की स्थिति में 4 करोड़ 12 लाख 90 हजार 715 को वैक्सीन के दाेनों डोज लग चुके हैं। चिंताजनक स्थिति प्रिकॉशन डोज की है। प्रदेश में 18 से 59 साल वाले 1 करोड़ 70 लाख 64 हजार 650 लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाए जाने का लक्ष्य है, जिसमें अब तक महज 17 हजार 692 लोगों को ही वैक्सीन लगा है।

- Advertisement -

यानी महज 0.1% ही प्रिकॉशन डोज लगा है। वैक्सीनेशन के सिर्फ एक कैटेगरी को छोड़कर सभी में स्वास्थ्य विभाग पिछड़ा हुआ है। 18 साल से अधिक उम्र के ऐसे लोगों को पहला डोज लगना ही स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धि है। बाकी सभी में विभाग पिछड़ा हुआ है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 2 करोड़ 19 लाख 49 हजार 24 को पहला और 1 करोड़ 86 लाख 76 हजार 183 को दूसरा डोज लगा है। 6 लाख 65 हजार 508 ने ही अब तक प्रिकॉशन डोज लगवाए हैं।

दरअसल 18 से 59 साल के लोगों को प्रिकॉशन डोज सरकार की ओर से फ्री में नहीं लग रहा है। इस कारण समय होने के बाद भी अधिकांश लोगों ने प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाया है। 18 से 59 साल के लोगों को प्रिकॉशन डोज अपोलो में लग रहा है।

ऐसे में गरीब वर्ग के लोग प्रिकॉशन डोज नहीं लगवाए हैं। यही कारण है कि चाहकर भी गरीब वर्ग के लोग प्रिकॉशन डोज नहीं लगवा पा रहे हैं।

आंकड़ों से समझें वैक्सीनेशन को

  • 18 साल से अधिक उम्र वालों को पहला डोज : 1, 99, 33, 269 के लक्ष्य में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन
  • 18 साल से अधिक उम्र वालों को दूसरा डोज : 1,96,51,000 के लक्ष्य में 1,74,22,335 को लगा डोज। 89% वैक्सीनेशन
  • 12 से 14 साल के बच्चों को पहला डोज : 13,21,286 के लक्ष्य में 8,40,280 को डोज। 64% वैक्सीनेशन
  • 12 से 14 साल के बच्चों को दूसरा डोज : 13,21,286 के लक्ष्य में 3,76,138 को डोज। 28 % वैक्सीनेशन
  • 15 से 18 साल उम्र के बच्चों को पहला डोज : 16, 39, 811 के लक्ष्य में 11, 72, 194 को डोज। 71% वैक्सीनेशन
  • 15 से 18 साल उम्र के बच्चों को दूसरा डोज : 16, 39, 811 के लक्ष्य में 8,77,710 को डोज। 54% वैक्सीनेशन
  • 18 से 59 साल वालों को प्रिकॉशन डोज : 1,70,64,650 के लक्ष्य में अब तक 17,692 को ही वैक्सीन। 0.1% वैक्सीनेशन
  • प्रिकॉशन डोज : कुल 32,42,814 के लक्ष्य में 6, 47, 816 को लगा वैक्सीन। 20 % वैक्सीनेशन।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नवजात बालिका को झूले में छोड़ पल्ला झाड़ा, अब मातृछाया का मिला सहारा

acn18.com कोरबा। दर्री में आईसीडीएस द्वारा संचालित बाल गृह के झूले में एक नवजात बालिका को देख वहां के...

More Articles Like This

- Advertisement -