Home Uncategorized कोरोना की जारी रफ्तार, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 16 हजार के पार

कोरोना की जारी रफ्तार, सक्रिय मामले बढ़कर हुए 16 हजार के पार

0
107

acn18.com नई दिल्ली/ भारत में कोरोना के मामले फिर एक बार तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के 2,994 नए मामले शनिवार को दर्ज किए गए। वहीं सक्रिय मामलें बढ़कर अब 16 हजार के पार पहुंच चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी किए गए डेटा के अनुसार भारत में अबतक कुल 16,354 सक्रिय मामले हैं। ताजा संक्रमित मामलों के साथ भारत का कोविड-19 टैली 4.47 करोड़ पहुंच चुका है। वहीं सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों में नौ मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,876 हो चुकी है। उन नौ मरने वालों में दिल्ली, कर्नाटक और पंजाब से दो, गुजरात से एक और केरल से दो लोगों की सुचना मिली है।

मौजूदा समय में राष्ट्रीय COVID-19 रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर 2.09 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता 2.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। इस संक्रमण से अबतक कुल 4,41,71,551 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

छत्तीसगढ़ में 1 सप्ताह तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना