spot_img

किरंदुल से दंतेवाड़ा तक कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ आज से शुरू, जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा के हक की लड़ाई

Must Read

Acn18.comजगदलपुर/ बस्तर के हक और यहां की जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा को निजी उद्योगपतियों से बचाने के लिए कांग्रेस ने आज से ‘न्याय यात्रा’ का आगाज कर दिया है। यह यात्रा किरंदुल से शुरू होकर दंतेवाड़ा तक जाएगी और अगले चार दिनों तक चलेगी। पीसीसी अध्यक्ष समेत हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस 42 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल होकर बस्तर के अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।

- Advertisement -

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकारें बस्तर की प्राकृतिक संपदा को निजी हाथों में सौंपने की कोशिश कर रही हैं, जिससे यहां के मूल निवासियों के हक पर कुठाराघात हो रहा है। इसी के विरोध में और बस्तर के लोगों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए यह ‘न्याय यात्रा’ निकाली जा रही है।
यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता जनसभाएं करेंगे और बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा पर स्थानीय लोगों के अधिकार पर जोर देंगे। कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा बस्तर के लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और उन्हें अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए प्रेरित करेगी। अगले चार दिनों तक चलने वाली यह पदयात्रा बस्तर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना मानी जा रही है, जो आगामी चुनावों पर भी असर डाल सकती है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पिता से नाराज बेटे ने की निर्मम हत्या: शादी नहीं कराने पर कुल्हाड़ी से वार, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

कोरबा।' छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। हत्यारा बेटा बोला...

More Articles Like This

- Advertisement -