Home छत्तीसगढ़ VIDEO; राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नामांकन दाखिले को लेकर कोरबा पहुंची...

VIDEO; राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नामांकन दाखिले को लेकर कोरबा पहुंची कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा,हजारों की संख्या कांग्रेसी पहुंचे ओपन थियेटर के मैदान में

0
92

कोरबा विधानसभा सीट सेे कांग्रेस प्रत्याशी व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नामांकन दाखिले को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा कोरबा पहुंच चुंकी है। हेलीकाॅप्टर के माध्यम से वे एसईसीएल के हेलीपैड पर उतरी जहां कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मौके पर सक्ती विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व विधानसभा अध्यक्ष डाॅ.चरणदास महंत,कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित रामपुर,कटघोरा और पाली तानाखार विधानसभा सीट के कांग्रेसी प्रत्याशी भी मौजूद है। नामांकन दाखिले के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ घंटाघर ओपन थियेटर के मैदान में जमी हुई है।

error: Content is protected !!