Home KORBA राजीव गांधी को याद किया कांग्रेसियों ने. चरण दास महंत ने कहा...

राजीव गांधी को याद किया कांग्रेसियों ने. चरण दास महंत ने कहा – बहुत याद आते हैं अपने राजीव

0
95

vlcsnap 2025 08 20 16h07m31s078

acn18.com कोरबा / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कोरबा में भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। राजीव गांधी को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष दो चरण दास महंत ने बताया कि युवा हृदय सम्राट रहे राजीव गांधी की याद आते ही आंखें भर आती हैं

vlcsnap 2025 08 20 16h07m51s952

आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी जयंती पर स्मरण किया गया। उनकी मां के नाम पर निर्मित प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में स्थापित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने बताया कि स्वर्गीय राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर सभी कांग्रेसी श्रद्धांजलि देने एकत्रित हुए हैं।

दो चरण दास महंत ने बताया कि राजीव गांधी जी कांग्रेसियों को बहुत प्यार करते थे हम सबको दुख है की असमय ही उनकी हत्या कर दी गई .नेता प्रतिपक्ष बताते हैं कि वह जब विधायक थे और राजीव गांधी से मिलते थे तो वह हाथ पकड़ कर बड़ी आत्मीयता के साथ मिलते थे और कहते थे कि देश के लिए जीना है। राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करने पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे

WhatsApp Image 2025 08 20 at 12.42.56