पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कांग्रेस पार्टी ने जारी किया नोटिस, जय सिंह ने अपनी हार का ठीकरा फोड़ा था मुख्यमंत्री पर,पीसीसी महामंत्री ने 3 दिन के भीतर मांगा जवाब

0
63

acn18.com छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़ के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओं नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है की जय सिंह अग्रवाल ने अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए थे जिसके कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है इसलिए वह 3 दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करें

ध्यान रहे जय सिंह अग्रवाल ने पिछले हफ्ते मीडिया से चर्चा में अपने हार का कारण तत्कालीन प्रदेश सरकार के मुखिया और कोरबा में भेजे गए कलेक्टर और एस पी को बताया था।

WhatsApp Image 2023 12 14 at 12.52.36

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के इस बयान पर व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी। तभी से लग रहा था कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटिस अवश्य दिया जाएगा। और अब पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु ने नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है

समय पर उपचार नहीं मिलने से जच्चा-बच्चा की मौत ,नहीं मिली सरकारी एंबुलेंस की सुविधा