Home KORBA कोरबा जिले के कांग्रेस नेताओं ने की बैठक,कांग्रेस स्थापना दिवस और लोकसभा...

कोरबा जिले के कांग्रेस नेताओं ने की बैठक,कांग्रेस स्थापना दिवस और लोकसभा चुनाव को लेकर की गई चर्चा,पार्टी के हार के कर्म की भी की गई समीक्षा

0
78

WhatsApp Image 2023 12 26 at 17.39.24

acn18.com कोरबा/ कोरबा जिले के कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर कई विषयों पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस के स्थापना दिवस और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई साथ ही प्रदेश में अप्रत्याशित हार को लेकर भी आपस में विचार विनिमय किया गया

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव तैयब हुसैन की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूर्ण होने और 139 में वर्ष में प्रवेश करने के अवसर पर स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई इसके अलावा बैठक में लोकसभा चुनाव पर भी चर्चा की गई

WhatsApp Image 2023 12 26 at 17.39.23

इस बैठक में खास तौर पर उपस्थित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मास्टर ट्रेनर तैयब हुसैन ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा किया उन्होंने बताया की नागपुर मैं स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले अधिवेशन और लोकसभा चुनाव को लेकर की गई चर्चा के अलावा प्रदेश में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार के विषय में भी बातचीत की गई उन्होंने बताया कि जिस भी पूछते हैं वह कहता है कि मैंने कांग्रेस को वोट दिया तो फिर हम हार कैसे गए तैयब हुसैन ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा सरकार किसानों को जो बोनस दे रही है वह ऐसा अपनी करतूत को सुधारने के लिए कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी कि इस बैठक में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कुमार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल,शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, तनवीर अहमद समेत बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे

सप्ताह में एक दिन आती है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,ठंड के मौसम में कुदरीखार में घटे बच्चे

error: Content is protected !!