spot_img

PM मोदी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, CM भूपेश ने कहा- गुजरात और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा

Must Read

acn18.com रायपुर/गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीति तेज हो गई है। बयानबाजी का दौर जारी है और नेता एक-दूसरे पर निशाना साधने में लगे हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई जातिवादी टिप्पणी पर कांग्रेस भी भड़क गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इसे गुजरात और देश बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री बघेल न्यूज एजेंसी ANI से बात कर रहे थे।

- Advertisement -

भाजपा की बी टीम है AAP 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गोपाल इटालिया ने PM की मां के बारे में कमेंट किया। वह 100 साल की हैं और उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस इसकी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि गुजरात में BJP बनाम कांग्रेस है। CM बघेल ने कहा कि वे (AAP) भाजपा की ‘बी’ टीम हैं। वे कांग्रेस को हराने के लिए गुजरात, गोवा, उत्तराखंड जाते हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, लेकिन यही उनका लक्ष्य है। कहा कि, आम आदमी पार्टी नहीं है, बल्कि ‘खास आदमी पार्टी’ है आप।

दिल्ली पुलिस ने इटालिया को हिरासत में लिया
दरअसल, गुजरात आप प्रमुख गोपाल इटालिया का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। इसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद से भाजपा हमलावर है और उसने प्रधानमंत्री के लिए इसे जातिसूचक गाली बताया। इसके बाद इटालिया को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने तलब किया और दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।

CG में आरक्षण पर नए विधेयक की बात अटकी:कैबिनेट में अफसरों ने कहा- केवल जनगणना के सहारे गए तो OBC आरक्षण फंस जाएगा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा सोलो डांस और सिंगिंग कांटेस्ट का आयोजन

Acn18. Com.बिलासपुर मे सप्तसूरम ट्रस्ट सोलो डांस और कराओके सिंगिंग कांटेस्ट का अयोजन करने जा रहा है जिसका आडिशन...

More Articles Like This

- Advertisement -