spot_img

दिल्ली में कांग्रेस का संग्राम:कांग्रेस मुख्यालय से ED कार्यालय की ओर पैदल निकले मुख्यमंत्री को पुलिस ने रोका, सड़क पर धरना

Must Read

ACN18.COM रायपुर/ राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय-ED से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का संग्राम पांचवे दिन भी तेज हो गया है। ED के दफ्तर में राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड केस के बारे में पूछताछ जारी है। वहीं कांग्रेस मुख्यालय से ED कार्यालय की ओर प्रदर्शन करने जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस ने रोक लिया है। मुख्यमंत्री सड़क पर बैठकर धरना दे रहे हैं।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अग्निपथ योजना एवं ED की कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की। तय हुआ कि सभी नेता-कार्यकर्ता आज भी ED कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध जताएं।

युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और महिला कांग्रेस के जत्थों ने अलग-अलग बैठक कर रणनीति तय की। उसके बाद सभी लोग अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर ED दफ्तर की ओर पैदल निकले। थोड़ी ही दूर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगाकर रोक लिया। पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी रोक लिया। उसके बाद मुख्यमंत्री सहित तमाम मंत्री-विधायक सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

प्रदर्शन के लिए निकलने से पहले मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।
प्रदर्शन के लिए निकलने से पहले मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की।

सभी विधायक दिल्ली जाने लगे हैं

कांग्रेस ने देश भर के अपने सभी सांसदों-विधायकों को दिल्ली बुलाया है। सुबह मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय सहित दर्जन भर विधायक वहां पहुंच गए हैं। कुछ लोग दोपहर की उड़ान से रवाना हुए हैं। दूर-दराज के विधायक भी शाम तक रायपुर पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे, ऐसी सूचना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 71 विधायक हैं।

महिला कांग्रेस की अलग से हुई बैठक में विधायक विकास उपाध्याय ने भी अपनी बात कही।
महिला कांग्रेस की अलग से हुई बैठक में विधायक विकास उपाध्याय ने भी अपनी बात कही।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय में ही डेर डाला

देश भर से पहुंचे कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं में से कई ने कांग्रेस मुख्यालय में ही डेरा जमा लिया है। कांग्रेस से गए कई लोग वहीं रह रहे हैं। रैलियों, प्रदर्शनों में भाग लेने के बाद वहीं खाना खा रहे हैं और वहीं पर रात में भी सो रहे हैं। जो लोग दूसरी जगहों पर रुके हैं वे भी देर रात तक कांग्रेस मुख्यालय में जमे रह रहे हैं।

राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित अपने निवास में योग किया…

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कनकी में अतिक्रमित लगभग 05 एकड़ शासकीय भूमि को कराया गया कब्जा मुक्त

Acn18. Com.जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर कार्य किया जा रहा है। इसी...

More Articles Like This

- Advertisement -