Home KORBA एनएच निर्माण में अधिग्रहित की गई जमीन का नहीं मिला मुआवजा, आक्रोशित...

एनएच निर्माण में अधिग्रहित की गई जमीन का नहीं मिला मुआवजा, आक्रोशित ग्रामीणों और किसानों ने किया चक्काजाम

0
128

Acn18.com/राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में जमीन देने वाले किसानों और ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने पाली के मुनगाडही गांव में एनएच 130 पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है,कि उनके हक का पैसा देने में आनाकानी की जा रही है जिससे वे काफी परेशान हो चुके हैं। ग्रामीण पहुंच मार्ग के साथ ही,स्ट्रीट लाईट,यात्री प्रतिक्षालय व पानी निकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से भी नाराज है। ग्रामीणों के चक्काजाम से बिलासपुर-पाली मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। सड़क के दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सबसे अधिक परेशान यात्री बसों में सवार लोग है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद हे।